Hanuman Chalisa

एनडीटीवी के प्रणॉय व राधिका रॉय मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोके गए

Webdunia
शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (23:22 IST)
मुंबई। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे एनडीटीवी के संस्थापक प्रणॉय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय को शुक्रवार को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश के लिए प्रस्थान करने से रोक दिया गया। सीबीआई की ओर से जारी निवारक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
 
एनडीटीवी ने एक बयान में कहा कि इन दोनों को सीबीआई द्वारा 2 साल पहले चालू किए गए भ्रष्टाचार के एक फर्जी और निराधार मामले के आधार पर रोका गया है।
 
दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी से संबंधित मामले में जून में दोनों के खिलाफ सावधानी के लिए निगरानी का नोटिस (एलओसी) जारी किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि दोनों को इसी नोटिस के आधार पर देश छोड़ने से रोका गया है।
 
एलओसी किसी व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकने के उद्देश्य से जारी किया जाता है। एजेंसियां इसके आधार पर व्यक्ति को बाहर जाने से रोक सकती हैं, पर इसके तहत उसे हिरासत में नहीं लिया जा सकता। अधिकारियों ने कहा कि यह एलओसी सिर्फ दोनों को देश छोड़ने से रोकने के लिए है, हिरासत में लेने के लिए नहीं।
 
कंपनी ने बयान में यह नहीं बताया है कि दोनों कहां जा रहे थे? हालांकि उसने कहा कि दोनों विदेश यात्रा से 16 अगस्त को लौटने वाले थे। कंपनी ने कहा कि मीडिया कंपनी मालिकों पर छापे और शुक्रवार को की यह कार्रवाई मीडिया वालों के लिए चेतावनी है कि वे हां में हां मिलाएं, नहीं तो कार्रवाई झेलें।
 
कंपनी ने कहा कि यह पूरी तरह से मूल अधिकारों का उल्लंघन है। बयान में एनडीटीवी ने अपने इन दोनों संस्थापकों को 'पत्रकार' कहा है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वे किस कारण से विदेश जा रहे थे? कथित बैंक धोखाधड़़ी मामले में 2 साल पहले एनडीटीवी के मालिक रॉय के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने छापेमारी की थी।
 
सीबीआई ने 2 जून 2017 को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बयान में कहा था कि वह कर्ज चूक की जांच नहीं कर रही है बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों, सेबी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से कंपनी के कर्ज पर ब्याज दर में कमी की जांच कर रही है। इसके कारण बैंक को कथित रूप से 48 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
 
इससे पहले दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही एयरलाइन कंपनी के प्रवर्तक नरेश गोयल और उनकी पत्नी को विदेश जाने से रोका गया था। प्रवर्तन निदेशालय के उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख