राफेल घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट में जाने को लेकर दुविधा, वहां भी है भ्रष्टाचार : प्रशांत भूषण

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2018 (08:30 IST)
रांची। स्वराज अभियान संगठन के अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दावा किया कि वह राफेल मामले में वह सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को लेकर दुविधा में हैं क्योंकि देश की सर्वोच्च अदालत में भी भारी भ्रष्टाचार है।
 
प्रशांत भूषण ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में कोई मामला ले जाने से पहले सोचना पड़ता है क्योंकि सर्वोच्च न्यायलय में भी बहुत भ्रष्टाचार है और यही वजह है कि वह इस मामले को अदालत में ले जाने को लेकर अनिर्णय की स्थिति में हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उच्चतम न्यायालय में भी भ्रष्टाचार है, भूषण ने कहा, 'इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि उच्चतम न्यायालय में भ्रष्टाचार है।'
 
उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल सौदे में 36,000 करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने सौदे को लेकर केंद्र पर चौतरफा दबाव डालने का रास्ता चुना है। देखते हैं क्या नतीजा सामने आता है। 
 
प्रशांत भूषण ने राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी की यह कह कर प्रशंसा की कि उसने यह मामला दृढ़ता से उठाया है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख