प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश भाजपा के साथ असहज थे

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (15:21 IST)
नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ गठबंधन में असहज महसूस कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। कभी कुमार के करीबी माने जाने वाले किशोर ने कहा कि बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम का असर फिलहाल राज्य तक ही सीमित रहेगा।
 
किशोर ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि 2017 से 2022 तक नीतीश भाजपा के साथ थे, लेकिन कई कारणों से मैंने उन्हें कभी सहज नहीं पाया। उन्होंने सोचा होगा कि क्यों न महागठबंधन के साथ प्रयोग किया जाए। कुमार के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षाओं की खबरों पर, किशोर ने कहा कि घटनाक्रम पूरी तरह से केवल बिहार तक सीमित है।
 
उन्होंने कहा कि 2012-13 से बिहार में सरकार बनाने के लिए 6 तरह के गठबंधन किए गए और हमेशा नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने।
किशोर ने कहा कि बिहार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार कुछ अच्छा करेगी। उन्होंने कहा कि राजद और जदयू का भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर रुख एकदम अलग है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Cyclone Remal के कारण बंगाल में तटीय इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को हटाया गया, NDRF की 16 बटालियन तैनात

Cyclone Remal को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, कोलकाता में भारी बारिश

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

Cyclone Remal को लेकर ओडिसा में 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rajkot gaming zone fire : गेम जोन के 6 साझेदारों के खिलाफ FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख