प्रयागराज महाकुंभ 2025 का शुभारंभ, 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए महाकुम्भ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 जनवरी 2025 (10:42 IST)
Prayagraj Maha Kumbh 2025 begins: महाकुंभ नगरी प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुंभ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया। मेला अधिकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुम्भ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाकुम्भ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया।
 
मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक लोग गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके हैं। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्र ने बताया कि पौष माह के शुक्ल पक्ष के 15वें दिन पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से सभी तरह के पाप कट जाते हैं।
<

संगम तट पर अखंड आस्था का आह्वान

प्रयागराज महाकुम्भ में आवाहन अखाड़े का धूमधाम से छावनी प्रवेश हुआ। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के संतों ने पूरे राजसी ठाटबाट के साथ महाकुम्भ में प्रवेश किया। पाण्टून पुल से लग्जरी कार और रथों पर सवार संत-महात्माओं की आभा देखते ही बन रही थी। हाथी,… pic.twitter.com/GCeHINW62r

— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) December 23, 2024 >
उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा के साथ एक महीने तक चलने वाला कल्पवास भी आज से प्रारंभ हो गया। इस दौरान लोग एक माह तक तीनों समय गंगा स्नान कर एक प्रकार का तप वाला जीवन व्यतीत करते हैं और भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं। इससे पूर्व शनिवार और रविवार को मिलाकर 85 लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया।
 
क्या कहा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाकुम्भ की शुरुआत पर अपनी शुभकामनाएं दीं, जिसे उन्होंने संस्कृतियों का संगम और अनेकता में एकता का संदेश बताया। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुम्भ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पौष पूर्णिमा की बधाई।
 
उन्होंने कहा कि विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में आरंभ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
 
उन्होंने कहा कि महाकुम्भ प्रयागराज के आरंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं। सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व। एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां संस्कृतियों का संगम भी है, श्रद्धा और समरसता का समागम भी है। ‘अनेकता में एकता’ का संदेश देता महाकुम्भ-2025, प्रयागराज मानवता के कल्याण के साथ ही सनातन से साक्षात्कार करा रहा है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, बोले- 100 पुत्रों के बराबर होता है एक वृक्ष

घरेलू कहानियों की शीर्ष लेखिका मालती जोशी को ‘स्‍मृति कल्‍प’ में किया याद, परिवार, पाठक मित्र हुए भावुक

पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड संसद में सनसनी, सांसद लॉरा मैकलारेन ने दिखाई अपनी न्यूड फोटो

प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास

अगला लेख