rashifal-2026

राष्ट्रपति मुर्मू कल अयोध्या में, रामलला व हनुमान गढ़ी के दर्शन कर करेंगी मां सरयू की आरती

जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (21:43 IST)
President Draupadi Murmu in Ayodhya tomorrow : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कल 1 मई को प्रभु श्रीराम लला (Shri Ram Lala) की जन्मस्थली अयोध्याधाम (Ayodhyadham) आ रही हैं। अयोध्या नगरी भारत की राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो गई है। आपको जानकारी दे दें कि राष्ट्रपति मुर्मू विशेष विमान से अपराह्न 4 बजे तक अयोध्या धाम पहुंच रही हैं।

ALSO READ: क्या मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन पाएंगे? जानिए क्या कहते हैं अयोध्या पहुंचे रामभक्त
 
रामलला के दर्शन करने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी : इसके बाद वे वीआईपी गेस्ट हाउस जाएंगी और वहां से सीधे वे रामलला के दर्शन करने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी, जहां उनके स्वागत के लिए उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
 
हनुमान लला के भी दर्शन करेंगी : हो सकता है कि रामलला के दर्शन करने के उपरांत राष्ट्रपति महोदया राम मंदिर का निरीक्षण भी करे जिसके बाद वे हनुमान गढ़ी जाकर हनुमान लला के भी दर्शन करेंगी, साथ ही शाम को मां सरयू की आरती में भी शामिल होंगी।

ALSO READ: रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे
 
जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर : राष्ट्रपति मुर्मू के अयोध्या धाम के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि अयोध्या में श्रद्धालुओं व रामभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर चुनाव का नहीं आस्था का विषय : मोदी
 
श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया : श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का भी जायजा पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिले के जिलाधिकारी नीतीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर स्थलीय निरीक्षण कर भी ले रहे हैं। श्रद्धालुओं को वीआईपी मूवमेंट के चलते हिदायत भी दे रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, PMO का नया नाम हुआ 'सेवातीर्थ', राजभवन अब कहलाएंगे लोकभवन

Rohingya : रोहिंग्या के लिए रेड कार्पेट बिछा दें क्या, 5 गायब तो सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

इमरान खान की बहनों के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, एक को दी मुलाकात की इजाजत

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

अगला लेख