राष्ट्रपति मुर्मू ने 8 कीर्ति चक्र, 29 शौर्य चक्र प्रदान किए

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (00:27 IST)
Draupadi Murmu: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कर्तव्य निर्वहन में अदम्य साहस एवं असाधारण पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए थलसेना और अर्द्धसैनिक तथा पुलिस बलों के कर्मियों को मंगलवार को 8 कीर्ति चक्र (Kirti Chakras) प्रदान किए। इनमें से 5 कर्मियों को यह पदक मरणोपरांत प्रदान किया गया है। यह शांतिकाल के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।
 
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 29 शौर्य चक्र भी सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को प्रदान किए। इनमें से 5 कर्मियों को यह पदक मरणोपरांत प्रदान किया गया।
 
बयान के अनुसार सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी, सुदीप सरकार, जम्मू-कश्मीर पुलिस के कॉन्स्टेबल रोहित कुमार और 3 अन्य (छत्तीसगढ़ पुलिस के 1 उपनिरीक्षक और 2 हेडकांस्टेबल) को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।
 
राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर शुभांग, डोगरा रेजीमेंट, 62वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स को कीर्ति चक्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि शांतिकाल के लिए अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद शौर्य चक्र भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Car Accident: हरदोई में कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

सस्ता हुआ खाद्य तेल, मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव

ट्रंप ने स्टील पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, बताया चीन का घटिया माल

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

अगला लेख