Hanuman Chalisa

संविधान दिवस पर हुआ कार्यक्रम, संसद भवन में जानिए क्‍या बोलीं राष्‍ट्रपति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 नवंबर 2025 (14:25 IST)
President Draupadi Murmu News : आज 75वां संविधान दिवस है, जिसे हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य शामिल हुए। संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए जानिए क्‍या बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...  
 
खबरों के अनुसार, आज संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा, आज ही के दिन हमने संविधान को अपनाया। 
ALSO READ: Constitution Day 2025: संविधान दिवस आज, जानें इस महत्वपूर्ण दिन के बारे में 10 अनसुनी बातें
राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। भारत तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। संविधान राष्‍ट्रीय अस्मिता का ग्रंथ है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आप सब के बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
उन्‍होंने कहा, महिलाएं अब बढ़-चढ़कर मतदान कर रही हैं। उन्‍होंने कहा, समावेशी विकास के प्रयास जारी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ते हुए हमारे देश की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका ने देश के विकास और देशवासियों के जीवन को संबल प्रदान किया है। 
 
राष्ट्रपति ने कहा कि संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने हमारे देश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ गहन राजनीतिक चिंतन की स्वस्थ परपंरा विकसित की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज के दिन 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा के सदस्यों ने भारत संविधान के निर्माण का कार्य संपन्न किया था।
ALSO READ: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?
यह कार्यक्रम पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य शामिल हुए।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

इलाज की उम्‍मीद में एमवाय पहुंची नेशनल कबड्डी प्‍लेयर को चढ़ाई एक्‍सपायरी डेट की दवाएं, हालत बिगड़ी, ये कैसा इलाज?

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

Weather Update : फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का असर, IMD का अलर्ट

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, पाकिस्तान के पेट में मरोड़, UN से लगाई गुहार

गौहरगंज में मासूम से रेप मामले में फिर सड़क पर उतरे लोग, आरोपी के एनकाउंटर की मांग, बाजार-स्कूल बंद

अगला लेख