राष्‍ट्रपति अभिभाषण में वूमेन लेड डेवलपमेंट की बात, जानिए भारत के विकास में किस तरह योगदान दे रही है महिलाएं?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी ‘वूमेन लेड डेवलपमेंट’ में विश्वास करती है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (12:10 IST)
President Murmu Budget session : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार महिला नीत विकास (वूमेन लेड डेवलपमेंट) और महिलाओं के नेतृत्व में भारत को सशक्त बनाने में विशास करती है तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी ‘वूमेन लेड डेवलपमेंट’ में विश्वास करती है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि देश की 10 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को स्वयसेवी संगठनों से जोड़ा गया है और लखपति दीदियों की संख्या को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। कुछ महीने पूर्व ही बीमा सखी अभियान भी शुरू किया गया है।
 
राष्ट्रपति के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है। हमारी बैंकिंग और ‘डिजी पेमेंट सखियां’ दूर दराज के इलाक़ों में लोगों को वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह संसद के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉर्पोरेट्स का नेतृत्व भी कर रही हैं... हमारी बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

Delhi : दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो, देवर संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्‍या, चैट से हुआ साजिश का भंड़ाफोड़

Maharashtra विधानसभा में रमी खेलते हुए पकड़े गए महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, वायरल वीडियो के बाद देने लगे सफाई

अगला लेख