11 बच्चों को सोमवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देंगी राष्ट्रपति मुर्मू, मंगलवार को मिलेंगे पीएम मोदी

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2023 (13:35 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2023 प्रदान करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को विजेताओं के साथ संवाद करेंगे।
 
आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में विजेता बच्चों के साथ संवाद करेंगी और उन्हें बधाई देंगी।
 
पीएमआरबीपी पाने वाले बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 6 लड़के तथा 5 लड़कियां शामिल हैं। प्रत्येक विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
 
केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 साल तक के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल क्षेत्र में उनकी उन असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के योग्य हैं।
 
इस साल कला एवं संस्कृति क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि के लिए चार, वीरता में एक, नवाचार में दो, समाज सेवा में एक और खेल क्षेत्र में तीन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख