‘प्रवासी भारतीय सम्मेलन’ में शामिल होंगे राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी

Webdunia
शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (12:51 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ विदेश मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
 
अगले महीने इंदौर में ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ के साथ-साथ राज्य के ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की मेजबानी की तैयारियों की समीक्षा के लिए भोपाल में आयोजित एक बैठक के दौरान इस बारे में जानकारी दी गई।
 
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग के लिये महत्वपूर्ण होंगे। ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ 8 से 10 जनवरी के बीच होने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दूसरे दिन इसमें शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू 10 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार’ प्रदान करेंगी।
 
सम्मेलन की थीम ‘‘प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार तय की गई है। इसी तरह प्रदर्शनी की थीम ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासियों का योगदान निर्धारित की गई है।
 
प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति श्री मोहम्मद इरफान अली होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर आस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य सुश्री जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी।
 
अधिकारियों ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में विभिन्न देशों के विभिन्न संगठनों और उद्योगों के लगभग 2,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख