प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने लद्दाख हादसे में सैनिकों की मौत पर दुख जताया

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (20:21 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जिसमें थल सेना के 7 जवानों की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 
 
इससे पहले सेना के अधिकारियों ने कहा था कि थल सेना के कर्मियों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को लद्दाख के तुर्तुक सेक्टर में सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया, जिससे 7 सैनिकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि थोइसे से करीब 25 किमी की दूरी पर सुबह करीब 9 बजे यह दुर्घटना हुई।
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि लद्दाख में हुई बस दुर्घटना से काफी दुखी हूं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, 26 सैनिकों के एक दल को लेकर वाहन परतापुर ट्रांजिट कैम्प से हनीफ सब-सेक्टर में स्थित एक अग्रिम स्थान पर जा रहा था।
 
राजनाथ ने दुख जताया : लद्दाख में एक बस त्रासदी के कारण हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हम अपने देश के लिए उनकी सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख