इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के हैं 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर, ट्रंप और ओबामा को पीछे छोड़ा

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (23:54 IST)
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 करोड़ से अधिक फॉलोवर हो गए हैं और इस मोर्चे पर वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा जैसे वैश्विक नेताओं से भी आगे हैं।
 
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर 3 करोड़ के पार। वह इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एवं पूर्व राष्ट्रपति ओबामा से भी आगे हैं। यह उनकी लोकप्रियता और युवाओं से उनके जुड़ाव का सबूत है।
 
फिलहाल इंस्टाग्राम पर ओबामा के 2.48 करोड़ और ट्रंप के 1.49 करोड़ फॉलोअर हैं। वैसे इस संबंध में भेजे गए सवाल का इंस्टाग्राम ने जवाब नहीं दिया।
 
मोदी ट्विटर पर भी सबसे अधिक फॉलो किए जाने वालों में शामिल हैं। ट्विटर पर उनके 5.07 करोड़ फॉलोअर हैं। उनके फेसबुक पेज पर 4.44 करोड़ लाइक हैं।
 
मई में इंस्टाग्राम ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा का एकाउंट 3.9 करोड़ फॉलोअर के साथ भारत में सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला एकाउंट है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख