भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोड़ नहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (08:30 IST)
भारत में भले ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे सबसे ज्वलंत हैं, लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। मोदी दुनिया के शीर्ष नेताओं में पहले नंबर पर हैं। वेबदुनिया सर्वेक्षण-2022 में मोदी को करीब 80 फीसदी यूजर्स ने पसंद किया है। अगस्त 2022 में भी एक संस्था द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में मोदी को 75 फीसदी लोगों ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्ती माना था। 
 
वेबदुनिया की सर्वेक्षण में दुनिया की शीर्ष 10 हस्तियों को शामिल किया गया था। इसमें मोदी को 79.92 फीसदी वोट हासिल हुए, जबकि 4.92 प्रतिशत वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दूसरे स्थान पर रहे हैं। दुनिया की महाशक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को मात्र 1.13 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया। 
 
इस सर्वेक्षण में फुटबॉलर लियोनेल मैसी तीसरे स्थान पर रहे, जबकि ट्‍विटर का टेकओवर करने वाले एलन मस्क 3.40 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। भारतवंशी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पांचवें स्थान पर रहे। पुतिन के प्रतिद्वंद्वी वोलोदिमीर जेलेंस्की इस सूची में छठे स्थान पर रहे। 
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, मेटावर्स के मार्क जुकरवर्ग भी इस सूची में शामिल थे, लेकिन ये सभी उल्लेखनीय वोट हासिल नहीं कर पाए। 
 
रूस-यूक्रेन युद्ध सबसे बड़ी घटना : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को यूजर्स ने वर्ष 2022 की सबसे बड़ी घटना (40.98 फीसदी) माना। हालांकि इस सर्वे में शामिल 28.62 प्रतिशत लोगों ने माना कि भारतवंशी ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना सबसे बड़ी घटना थी। तीसरे नंबर पर ईरान की हिजाब क्रांति को यूजर्स ने बड़ी घटना माना। 
 
इस श्रेणी में फीफा वर्ल्ड कप, महारानी एलिजाबेथ का निधन, श्रीलंका में राजनीतिक संकट, चीन में शी जिनपिंग को तीसरा कार्यकाल, ग्लोबल वॉर्मिंग से यूरोप-अमेरिका में भीषण गर्मी, चीन में शी जिनपिंग को तीसरा कार्यकाल से जुड़े विकल्पों को भी शामिल किया गया था। 
भारत की सबसे बड़ी घटना : इस सर्वे में 35.41 प्रतिशत यूजर्स का मानना था कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना देश की सबसे बड़ी घटना थी, वहीं 20.83 फीसदी यूजर्स ने द्रौपदी मुर्मू की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में ताजपोशी को बड़ी घटना माना। पैगम्बर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी से उत्पन्न विवाद को यूजर्स ने तीसरी (8.75%) बड़ी घटना माना। 
 
इस श्रेणी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कोरोना की पहली नेजल वैक्सीन, 70 साल बाद भारत में चीतों की चहलकदमी, तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प जैसे विकल्पों को शामिल किया गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख