Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले किसानों को 35440 करोड़ की सौगात, 2 बड़ी योजनाओं की शुरुआत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (13:04 IST)
Prime Minister Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में एक विशेष कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र से जुड़ी 35440 करोड़ रुपए की 2 बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। इनमें 24000 करोड़ रुपए की 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' और 11440 करोड़ रुपए की 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मतस्य पालन योजना के लिए भी करीब 693 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का हिस्सा रही है। 21वीं सदी के भारत को तेज विकास के लिए अपनी कृषि व्यवस्था में भी सुधार करना आवश्यक था।

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के किसानों को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में एक विशेष कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र से जुड़ी 35440 करोड़ रुपए की 2 बड़ी योजनाओं की शुरुआत की।
ALSO READ: पीएम नरेंद्र मोदी ने एमपी को दी ऐतिहासिक सौगातें, अब हमारे धार से बदलेगी पूरे देश की सूरत
इनमें 24000 करोड़ रुपए की 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' और 11440 करोड़ रुपए की 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मतस्य पालन योजना के लिए भी करीब 693 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का हिस्सा रही है।

21वीं सदी के भारत को तेज विकास के लिए अपनी कृषि व्यवस्था में भी सुधार करना आवश्यक था। प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के तहत सरकार देश के 100 जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ाने, किसानों को कर्ज देने, सिंचाई और फसलों में विविधता और फसल प्रबंधन को बेहतर करने का लक्ष्य तय किया गया है। पशुपालन के लिए 17 विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 1166 करोड़ रुपए भी जारी किए गए हैं।
<

अपने किसान, पशुपालक और मछुआरा भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसी दिशा में आज दिल्ली से हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास मेरे लिए गर्व का क्षण है।
https://t.co/NZUWauzwYa

— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2025 >
फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए करीब 800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये योजनाएं कृषि आत्मनिर्भरता, किसान कल्याण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसका उद्देश्य देश को दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
ALSO READ: 2029 तक के लिए नरेंद्र मोदी को मिली संघ की हरी झंडी, 75 साल में रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से भी बातचीत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 11 अक्टूबर का ये दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। आज नया इतिहास रचने वाले मां भारती के 2 महान रत्नों की जन्म-जयंती है। भारत रत्न श्री जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न श्री नानाजी देशमुख ये दोनों ही महान सपूत ग्रामीण भारत की आवाज थे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख