PM मोदी का शरद पवार पर तंज, कहा- कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति की

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (00:24 IST)
Prime Minister Modi targeted Sharad Pawar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर केवल राजनीति की।
 
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब उनके उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में मिल रहा है। प्रधानमंत्री पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 
मोदी ने पवार का नाम लिए बिना कहा, महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर केवल राजनीति की। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने देश के कृषिमंत्री के रूप में कार्य किया। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है?
 
राकांपा संस्थापक ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार (2004-14) के दौरान कृषिमंत्री के रूप में कार्य किया। मोदी ने कहा कि जब पवार केंद्रीय कृषि मंत्री थे तो किसानों को बिचौलियों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने कहा, महीनों तक किसानों को अपने पैसे के लिए इंतज़ार करना पड़ता था। हमारी सरकार ने एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में दिया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख