प्रियंका गांधी ने कहा- अर्थव्यवस्था की हालत खराब, सरकार ने सुधार के एजेंडे को रोका

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (16:10 IST)
नई दिल्ली। ऑटो क्षेत्रों में मंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद सुधार के अपने एजेंडे पर रोक लगाए हुए है।
 
प्रियंका ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मंदी के कारण कंपनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहां कोई काम नहीं होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है।
ALSO READ: प्रियंका का प्रहार, क्यों डर रही है यूपी की योगी सरकार
कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया कि अर्थव्यवस्था बुरी तरह खराब है और सरकार मुंह चुराकर बच निकलने का उपाय सोच रही है। प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक ऑटो कल-पुर्जे बनाने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनी बॉश इंडिया ने मंदी के कारण वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में हर महीने 10 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख