2019 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी प्रियंका गांधी

Webdunia
शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (13:39 IST)
प्रियंका गांधी ने वैसे तो राजनीति से काफी समय से दूरी बनाकर रखी है, लेकिन गुरुवार तीन राज्यों के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जब कांग्रेस मुश्किल में थी, तब प्रियंका गांधी 'कौन होगा मुख्यमंत्री' के इस विचार मंथन में शामिल हुई थीं। इससे राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान थे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकती हैं। 
 
कांग्रेस के अंदर भी समय-समय पर ये मांग उठती रही है कि 2019 के लोकसभा के चुनाव में मोदी को टक्कर देने के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस का चेहरा बनाया जाना चाहिए। लेकिन, तीन राज्यों में कांग्रेस की सफलता के बाद यह संभावना कम है क्योंकि अब कांग्रेस का 'चेहरा' निर्विवाद रूप से राहुल गांधी ही रहेंगे। यह संभव है कि प्रियंका अपने भाई की 'मददगार' के रूप में 2019 में अहम भूमिका निभाएं।
 
तीन राज्यों में जीत ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया है। इससे कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं में एक नया जोश भरा है। राहुल गांधी भी इस जीत के बाद केंद्र सरकार और मोदी पर आरोपों को लेकर आक्रामक हो गए हैं। ऐसे में अगर प्रियंका गांधी भी लोकसभा चुनाव में सक्रिय दिखाई दें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
 
बहरहाल कांग्रेस को जीत के रास्ते पर लौटते देख प्रियंका ने जिस तरह से राजनीति में रुचि लेना शुरू किया है उससे कांग्रेस को जरूर मजबूती मिलेगी। निकट भविष्य में गांधी भाई-बहन एक और एक ग्यारह की भूमिका में दिख सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, NCW दफ्तर नहीं पहुंचे बिभव कुमार

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

Chardham Yatra : रजिस्ट्रेशन से लेकर Reel तक, क्या है चारधाम यात्रा के नए नियम?

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

अगला लेख