विश्‍वभर में तेजी से बढ़ रहे हैं प्रोस्‍टेट कैंसर रोगी

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (21:55 IST)
नई दिल्ली। कैंसर पर अनुसंधान करने वाली अन्तरराष्ट्रीय संस्था का मानना है कि विश्वभर में प्रोस्टेट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक 17 लाख नए मामले सामने आ सकते हैं और करीब पांच लाख लोगों की इससे मौत होने की आशंका है।
       
सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि विश्व में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस कारण प्रोस्टेट कैंसर के प्रभावितों की संख्या आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने की आशंका है। वर्ष 2020 तक प्रोस्टेट कैंसर दूसरा आम कैंसर का कारण बन सकता है।
        
डॉ. कुमार ने कहा कि समय पर पहचान और इलाज से प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम आसानी से की जा सकती है। नई तकनीक और दवाइयां इसमें काफी मददगार सिद्ध हो सकती हैं।
       
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राज्यों से मिली रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर दूसरा आम कैंसर है। एक लाख प्रोस्टेट कैंसर रोगियों में नौ या 10 मरीज भारत के पाए जाते हैं। यह संख्या एशिया और अफ्रीका के अन्य भागों की तुलना में बहुत अधिक है। हालांकि यूरोप और अमेरिका की तुलना में काफी कम है। 
 
दिल्ली, कोलकाता, पुणे और तिरुअनंतपुरम में प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाया जाने वाला दूसरे नम्बर पर है। बेंगलुरु और मुंबई  जैसे शहरों में इसका तीसरा स्थान है। दिल्ली के पुरुषों में यह दूसरा आम कैंसर है जो कुल कैंसर रोगियों में 6.78 प्रतिशत है। 
        
डॉ. कुमार के अनुसार जीवनशैली की अनियमितताओं से मोटापा बढ़ता है जिससे प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका अधिक रहती है। उनका कहना है कि इसके होने का कारण आनुवांशिक अधिक होता है। बीमारी के शुरुआती दौर में पता लग जाने पर इसका निश्चित उपचार किया जा सकता है। पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को 40 साल की उम्र के बाद परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। (वार्ता)
Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख