Hanuman Chalisa

CAA पर हिंसक प्रदर्शन, बंद इंटरनेट से लोग परेशान

अवनीश कुमार
शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (16:53 IST)
उत्तरप्रदेश और बिहार समेत देश के कई राज्यों में शनिवार को भी नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और NRC के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह न फैले, इसे लेकर कई राज्यों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट बंद होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों के रोजमर्रा की कई सेवाएं इंटरनेट से जुड़ी हुई हैं, इससे उन पर सीधा असर पड़ा है। इससे रेस्तरां, जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन ऐप की बिक्री में 60 प्रतिशत की गिरावट आई। इंटरनेट बंद होने से कई बैंकों में भी काम पर असर पड़ा है।

कानपुर के रेडीमेट गारमेंट का काम करने वाले संजय दि्वेदी का कहना है कि नोटबंदी के बाद से डिजीटल को बढ़ावा मिला था और जेब में नकदी कम रखने की आदत कम पड़ गई थी। 2 दिन से इंटरनेट बंद होने से कोई भी ऑनलाइन पैमेंट नहीं कर पा रहे हैं।

दि्वेदी का कहना है कि इंटरनेट बंद होने से स्वाइप मशीन भी काम नहीं कर रही है। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को सोशल मीडिया पर बैन लगाना था, न कि इंटरनेट पर, क्योंकि अफवाहें सोशल मीडिया से ही फैलती हैं।

अधिवक्ता आयुष सिंह का कहना है कि डिजीटलाइजेशन आने से पेपर वर्क में कमी आई है। मैं खुद कोर्ट के आदेश नेट पर देखता हूं। 2 दिन से इंटरनेट बंद होने से मुझे और मेरे पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कम्प्यूटर सेंटर चलाने वाले अनिरुद्ध यादव का कहना है कि लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन भरे जाते हैं। पिछले 2 दिनों से इंटरनेट नहीं चलने से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस दौरान लाइसेंस बनवाने आने वाले लोगों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

अम्बेडकरनगर की 899 ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल, पेट्रोल-डीजल बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

Ayushman yojana में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 200 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

अगला लेख