जुमे की नमाज के बाद दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शन, नूपुर शर्मा के विरोध में नारेबाजी

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (14:03 IST)
नई दिल्ली। जुमे की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद संबंधी बयान का विरोध कर रहे थे। 
 
प्रदर्शन कारी हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए लोग नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि मुझे प्रदर्शन के बारे में नहीं पता। कुछ लोग अचानक गेट नंबर 1 के बार नारेबाजी करने लगे। वो कौन है मुझे नहीं पता।
 
यूपी के लखनऊ, प्रयागराज और सहारनपुर में भी जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया किया। यहां भी प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।

कर्नाटक के बेलागावी शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक शरारती तत्वों ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पुतले को बिजली के तार से बने फंदे से लटका दिया। चूंकि इस हरकत से जनाक्रोश पैदा हो सकता था, लिहाजा पुलिस ने नगर निगम के कर्मियों के साथ मिलकर तुरंत पुतला वहां से हटा दिया।
 
पुलिस ने मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने और सामाजिक शांति भंग करने संबंधी धाराओं के तहत प्रथमिकी दर्ज की है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उत्पन्न तनाव के मद्देनजर कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बंद जैसी स्थिति रही, जबकि कुछ जगहों पर एहतियाती तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
 
नूपुर शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसी के चलते भाजपा ने उन पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख