इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में छोड़ा 100 वां उपग्रह...

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (08:41 IST)
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यहां के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-40 सी के जरिये पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट-2 सहित 31 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। इसरो ने इसी के साथ अंतरिक्ष में अपने 100वें उपग्रह का प्रक्षेपण करते हुए इतिहास रच दिया।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-40 प्रक्षेपण यान से इन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। 4 माह पहले ही इसरो ने बैकअप नौवहन प्रक्षेपण यान आईआरएनएसएस-1एच का मिशन लॉन्च किया था। इसे पीएसएलवी-39 से प्रक्षेपित किया था और यह असफल रहा था।
 
इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने घोषणा की कि कार्टोसैट-2 उपग्रह इस श्रेणी में 7वां उपग्रह है, जो एक नैनो सैटेलाइट है। पीएसएलवी सी-40 प्रक्षेपण यान के उड़ान भरने के बाद 17.33 मिनट के भीतर कार्टोसैट-2 उपग्रह और 28 अन्य वाणिज्यिक उपग्रहों को एक-एक करके सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
 
कुमार ने कहा कि भारत के एक माइक्रो सैटेलाइट को करीब 90 मिनट बाद कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जो चौथे चरण का दहन शुरु होने के बाद स्थापित होगा। वाणिज्यिक 28 अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों में 3 माइक्रो और 25 नैनो सैटेलाइट हैं। ये 6 देशों  कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं।

इससे पहले 28 घंटे का काउंटडाउन शुरू हुआ, 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी सी-40 की यह 42वीं उड़ान है। इसने सुबह नौ बजकर 29 मिनट पर उड़ान भरना शुरु किया।
 
वर्ष 2018 का यह पहला मिशन इसरो के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इससे पहले पिछले साल अगस्त में आईआरएनएसएस-1एच को छोड़ने का पीएसएलवी सी-39 मिशन सफल नहीं हुआ था जिसे लेकर वैज्ञानिकों के बीच चिंता बनी हुई थी।
 
इसरो अध्यक्ष के तौर पर अपने अंतिम मिशन पर किरण कुमार ने कहा कि कार्टोसैट-2 उपग्रह को देश के लिए नए साल के एक तोहफे के रुप में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करते हुए वह बहुत खुश हैं।
 
उन्होंने मिशन के नियंत्रण कक्ष में कहा, 'इसरो ने 2018 की शुरुआत सफल प्रक्षेपण से की है। सभी वाणिज्यिक (कार्टोसैट और नैनोसैट के अलावा) उपग्रह और एक घंटे बाद छोड़ा जाने वाला माइक्रोसैट सफल रहा है। अब तक कार्टोसैट का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है।'
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान-इजराइल में 5वें दिन भी घमासान, तेहरान में मौजूद 10 हजार भारतीयों के लिए एडवाइजरी

प्रेमी के सामने 10 लोगों ने किया समुद्र तट पर 20 साल की युवती से गैंगरेप

भारत को अरब नहीं बनने देंगे, IAS अफसर नियाज खान का विवादित ट्वीट, अरब को भारत के मुसलमानों से लेना देना नहीं

Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, जानिए क्या है देश में बारिश का हाल?

अगला लेख