Hanuman Chalisa

पुलवामा पर शशि‍ थरूर ने कहा, किस बात की माफी मांगे कांग्रेस?

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (15:57 IST)
पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान के मंत्री का बयान आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए देश से माफी मांगने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि साजिश की कहानियां बुनने और हमले को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अब इसे लेकर बीजेपी से सवाल पूछा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा,

मैं अब तक समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर कांग्रेस को किस बात की माफी मांगनी चाहिए, क्या हम हमारे जवानों को सुरक्षित रखने की सरकार से उम्मीद करने के लिए माफी मांगे? या फिर इस राष्ट्रीय त्रासदी का राजनीतिकरण करने बजाये इसे लेकर चिंता जताने के लिए माफी मांगे या फिर हमारे शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट में कहा था कि

पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले में अपना हाथ होने की बात मान ली है अब कांग्रेस और अन्य लोगों को, जिन्होंने साजिश की कहानियां बुनी थी, अपने बयानों को लेकर देश से क्षमा मांगनी चाहिए

बता दें कि पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।

पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा था, हमने हिन्दुस्तान को घुस के मारा

हालांकि बाद में दिए बयान में चौधरी ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। पाकिस्तान कभी आतंकवाद की इजाजत नहीं देता, मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख