पुलवामा हमला सरकार की चूक,जांच नहीं होने पर दिग्विजय ने उठाए सवाल ?

विकास सिंह
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (10:00 IST)
पुलवामा हमले की बरसी एक ओर जहां पूरा देश हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत को नमन कर रहा है तो दूसरी ओर इस पर सियासत भी गर्मा गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को एक बार फिर सरकार की चूक ठहराते हुए इस शर्म का विषय बताया है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने घटना की जांच नहीं होने पर भी सवाल उठाए है। 
 
दिग्विजय सिंह ने पुलवामा अटैक के एक साल पूरा होने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह भी हमारे लिए शर्म की बात है कि फियादीन हमले की सूचना होने के बाद भी हम शहीदों को नहीं बचा पाये। यह भी हमारे लिए शर्म की बात है कि ना इस पूरी घटना की जांच हुई ना किसी को दण्ड दिया गया। साफ तौर पर हमारी सरकार से चूक हुई है। शहीदों को सादर नमन। 
 
ऐसा नहीं है कि दिग्विजय सिंह ने पहली बार पुलवामा अटैक को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ काफिले को आंतकियों ने एक विस्फोटक भरी गाड़ी को उड़ा दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद इस पर राजनीति भी हुई थी और दिग्विजय सिंह ने इस पूरे हमले के पीछे सरकार की चूक को जिम्मेदार ठहराया था।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Monetization Rules के बाद YouTube का एक और फैसला, आप कमाई पर कैसे पड़ेगा असर

अगला लेख