Hanuman Chalisa

पुलवामा हमले के बाद भारत के 16 राज्यों में हाहाकार

Webdunia
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (13:55 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा CRPF जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में दुख की लहर है, गुस्सा है, लेकिन जिन 16 राज्यों के सपूत इस हमले में शहीद हुए हैं वहां तो हाहाकार मचा हुआ है। तिरंगे में लिपटी शहीदों की पार्थिव देह जब अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच रही है, तो वहां लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

चारों ओर से एक ही आवाज आ रही है बदला.. बदला... और बदला। CRPF ने यहां तक कह दिया है कि इस हमले को न तो हम भूलेंगे न ही क्षमा करेंगे। अर्थात इस हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा।

अभी तक जो सूची सामने आई है, उसके मुताबिक देश के 16 राज्यों ने अपने सपूतों को खोया है। इस हमले में कई माताओं की गोद सूनी हो गई, तो कई महिलाओं के माथे का सिंदूर उजड़ गया। इस हमले ने कई बच्चों से उनका पिता छीन लिया तो बहनों से उनके भाई।

बिहार के भागलपुर जिले के निवासी शहीद रतन ठाकुर के पिता ने आंखों में आंसू भरकर कहा कि मेरा बेटा भारत की सेवा के लिए बलिदान हो गया, मैं अपने दूसरे बेटे को भी देश की सेना के लिए भेजूंगा। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को उसकी इस हरकत का कड़ा जवाब मिलना चाहिए। 
 
इस सूची के मुताबिक सर्वाधिक 12 शहीद उत्तर प्रदेश से हैं, दूसरे नंबर पर राजस्थान के 5 जवानों ने शहादत दी। पंजाब से 4 और उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से 3 सुरक्षाकर्मियों ने मां भारती को अपनी जान न्योछावर कर दी। इसी तरह बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के 2-2 सपूत देश के लिए शहीद हुए। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल और मध्यप्रदेश 1-1 जवान ने शहादत दी।

(फोटो सौजन्य : ट्‍विटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

गो संरक्षण विशेष : यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया समेत 10 से अधिक देशों में बजा यूपी का डंका

अगला लेख