Hanuman Chalisa

पुलवामा हमले के शहीदों को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Webdunia
मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (10:20 IST)
नई दिल्ली। सेना ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हुए आत्‍मघाती हमले के जिम्‍मेदार जैश ए मुहम्‍मद के 2 कमांडरों को ढेर कर दिया है। सीआरपीएफ बस पर हमले में 42 जवान शहीद हुए थे। सोमवार को शहीद हुए जवानों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने लगे हैं। उन्हें आज राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी जा रही है। शहीदों को ‍अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में शहीद हुये मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को देहरादून स्थित उनके आवास पर हजारों लोगों ने मंगलवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
 
अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाने से पहले मेजर ढौंडियाल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान हृदय रोगी उनकी मां सरोज, उनकी पत्नी निकिता कौल और उनके रिश्तेदारों एवं मित्रों के लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया। मेजर ढौंडियाल की शादी हुए एक साल भी नहीं हुआ है।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘शहीद ढौंडियाल अमर रहे’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच ताबूत पर पुष्पचक्र चढ़ाया। तिरंगे में लिपटा हुआ ढौंडियाल का पार्थिव शरीर सोमवार को देर रात घर लाया गया था। आज पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
हरिद्वार में आज मेजर चित्रेश बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान बिष्ट शहीद हो गए थे।

मेरठ में शहीद अजय को अंतिम विदाई : पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सेना की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहीद हुए मेरठ के जवान अजय कुमार की अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह सैन्य सम्मान के साथ छावनी से निकली। 
 
शहीद अजय का पार्थिव शरीर सोमवार को देर रात सैन्य अस्पताल लाया गया। मंगलवार की सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इससे पहले, पश्चिम उप्र सब एरिया कमांडर मेजर जनरल पी एस साई, सैन्य अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस सी गुप्ता और 18 गढ़वाल के कमान अधिकारी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
 
शहीद के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सेना के 18 गढ़वा रेजीमेंट को दी गई है। पूरी व्यवस्था को रेजीमेंट के कमान अधिकारी स्वयं देख रहे हैं। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग, शहीद अजय के अंतिम दर्शनों के लिए खड़े थे। रास्ते पर वाहनों से आने जाने वाले लोगों ने भी वाहन रोक कर अजय की शहादत को नमन किया। 
फोटो सौजन्‍य : एएनआई

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख