पंजाब के CM अमरिंदर सिंह का इस्तीफा, दिखाए 'बागी' तेवर, कहा- मेरी बेइज्जती की गई

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (16:58 IST)
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया। 
 
इस्तीफे के बाद कैप्टन सिंह ने कहा कि मैंने सुबह सोनिया गांधी को बता दिया था कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। सिंह के बेटे रणिंदर सिंह ने भी ट्‍वीट कर अपने पिता के इस्तीफे की बात कही था। 
 
नाराजगी भरे लहजे में कैप्टन ने कहा कि दो महीने में 3 बार विधायकों की बैठक की गई। उन्होंने कहा कि तीसरी बार विधायकों से बात हो रही है। सिंह ने कहा कि मेरी बेइज्जती की गई है। 
उन्होंने कहा कि सरकार चलाने को मेरे ऊपर संदेह किया गया। आलाकमान जिसको चाहे सीएम बनाए, लेकिन मैं नए सीएम को कबूल नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति के लिए मैं अपने साथियों से बात करूंगा। इस्तीफे से पहले भी सिंह ने कहा था कि पद हटाना उनका अपमान होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं अभी कांग्रेस में हूं, लेकिन मेरे रास्ते खुले हैं। सभी विकल्पों पर विचार करूंगा। 
 
चंडीगढ़ में शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नया नेता कैप्टन सिंह का समर्थक होगा या फिर पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

दिल्‍ली का कनॉट प्लेस क्षेत्र हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

Nagpur : घर में मिला महिला डॉक्‍टर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्‍या का केस दर्ज

Russia-Ukraine war : यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइलों ने ढाया कहर, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख