Punjab Election: आम आदमी पार्टी की स्थिति और मजबूत, जानिए कितनी मिल सकती हैं सीटें

आम आदमी पार्टी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसी तरह अकाली दल को 20 प्रतिशत एवं भाजपा को 3 फीसदी वोट सकते हैं।

Webdunia
शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (19:20 IST)
नई दिल्ली। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections 2022) में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। नवंबर के मुकाबले अभी उनकी स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। 
 
टीवी चैनल एबीपी न्यूज के सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि आगामी चुनाव में आप को 50 से 56 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 39 से 45 सीटें हासिल कर सकती है। सत्ता में वापसी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे शिरोमणि अकाली दल को 17 से 23 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। भाजपा 0 से 3 एवं अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जा सकती है। 
 
वहीं, नवंबर सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति तुलनात्मक रूप से ठीक थी। तब कांग्रेस की झोली में 42 से 50 सीटें जाते हुए दिख रही थीं, वहीं आप को 47 से 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इसी तरह शिअद को 16 से 24 एवं भाजपा को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान था। 
 
आप को सर्वाधिक वोट : जहां तक वोट प्रतिशत की बात है तो आम आदमी पार्टी को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 34 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसी तरह अकाली दल को 20 प्रतिशत एवं भाजपा को 3 फीसदी वोट सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर देहात में बाढ़ से हाल बेहाल, मंत्री बोले आदमी सीधा स्वर्ग जाता है

NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव भी पास

Live: NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार जेल से बाहर

यूपी के 13 जिलों में बाढ़, पटना पानी पानी, जानिए देश में मौसम का हाल

अगला लेख