भारत ने किया QRSAM मिसाइल का छठा सफल परीक्षण, सेना में शामिल होने को तैयार

Webdunia
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (14:49 IST)
बालासोर। भारत ने ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (QRSAM) प्रणाली का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को बताया कि इस मिसाइल प्रणाली के 6 परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए है। यह प्रणाली अब सेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार है।
 
डीआरडीओ ने कहा कि विभिन्न परिदृश्यों के तहत हथियार प्रणालियों की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न प्रकार के खतरों को प्रतिरूपित करते हुए उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों के खिलाफ उड़ान परीक्षण किए गए थे।
 
इन परीक्षणों के दौरान मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया तथा वॉरहेड चेन समेत अत्याधुनिक निर्देशन और नियंत्रण एल्गोरिदम के साथ हथियार प्रणाली सटीकता स्थापित हुई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख