महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना राहुल गांधी को शोभा नहीं देता : भाजपा

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (17:11 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी पर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सोमवार को कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष को शोभा नहीं देता और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है।


भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओं से कहा कि देश में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' बेहद गंभीर अभियान है। इसके तहत महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा, सुरक्षा के बारे में समाज को जागरूक करने के अलावा महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महिला भ्रूण हत्या के विरुद्ध भी यह अभियान कारगर रहा है।
 
लेखी ने जोर दिया कि महिलाओं से जुड़े विषय को सरकार संवेदनशील तरीके से देख रही है और ऐसे समय में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि उनका (राहुल गांधी) और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है। 
 
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि महिला सुरक्षा के विषय पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मामला सामने आता है, तब राहुल गांधी चुप क्यों हैं? लेखी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में इनका रिकॉर्ड देश के सामने है। 
 
उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे को संवेदनशीलता से देखने की जरूरत है। कोई भी राजनीतिक दल इसमें असंवेदनशीलता नहीं दिखा सकता। इस विषय पर तथ्यों के आधार पर बात हो। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जिसके अंतर्गत महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा के विषय पर समाज को जागरूक किया जा रहा है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाए, ऐसी निर्णायक भूमिका सरकार अदा कर रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' को 'जुमला' करार दिया था और वर्तमान सरकार के तहत महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख