राहुल का आरोप, मोदी सरकार में आम आदमी कतार में, क्रोनी कैपिटलिस्ट का कालाधन सफेद

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (15:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डूबे कर्ज से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि 'मोदी के भारत' में आम आदमी अपने पैसे के लिए कतारों में खड़ा होता है, जबकि 'क्रोनी कैपिटलिस्ट' (सांठगांठ वाले पूंजीवादी) कालेधन को सफेद करते हैं।


गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, मोदी के भारत में आम आदमी को बैंकों में अपना पैसा रखने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ता है। हमारा पूरा ब्यौरा आधार के रूप में जमा है। आप अपने ही पैसे का इस्तेमाल का नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, क्रोनी कैपिटलिस्ट ने नोटबंदी में अपने पूरे कालेधन को सफेद कर लिया। आम आदमी के पैसे का इस्तेमाल करके 3.16 लाख करोड़ रुपए को बट्टे खाते डाल दिया जाता है। गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसके मुताबिक, गत चार वर्षों में सरकारी बैंकों ने 3.16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाला, जबकि इसी अवधि में 44,900 करोड़ रुपए के कर्ज की वसूली हो सकी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार

यदि परमाणु युद्द हुआ तब भी सुरक्षित होंगे ये 5 देश, जानिए नाम और कारण

अगला लेख