राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला, बताया- भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थाई हिस्सा

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (11:03 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणियों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की मांग करना देश की संप्रभुता पर हमला है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा बार-बार ठुकराए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थाई हिस्सा बन गए हैं।
 
नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत, उसकी संसद, उसके लोगों का विदेशी धरती पर अपमान किया। यह देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूत करने जैसा है।
 
भाजपा अध्‍यक्ष नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। आजादी के बाद से भारत के इतिहास में, यहां तक कि सबसे कठिन समय में भी, भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बयान पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल ने ऐसा कुछ नहीं किया कि उन्हें माफी मांगना पड़े।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी सरकार

राहुल का बड़ा आरोप, भाजपा के सिस्टम ने की छात्रा की हत्या, पीएम मोदी से मांगा जवाब

आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत, एम्स भुवनेश्वर में हारी जिंदगी की जंग

शुभांशु शुक्ला का आज धरती पर शुभ आगमन, 18 दिन ISS में क्या किया, कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

अगला लेख