एक राष्‍ट्र, एक चुनाव का विचार संघ और उसके राज्यों पर हमला, राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2023 (13:46 IST)
one nation, one election : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए एक राष्‍ट्र एक चुनाव के विचार को संघ और उसके राज्यों पर हमला करार दिया।
 
उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि इंडिया जो भारत है, राज्यों का संघ है। एक राष्‍ट्र, एक चुनाव का विचार संघ और उसके राज्यों पर हमला है। देखते ही देखते राहुल की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
 
उल्लेखनीय है कि 'एक देश, एक चुनाव' के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अधिसूचना जारी करते सरकार ने 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है। समिति में गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी को भी जगह दी गई है।
 
कहा जा रहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए कम से कम 5 संवैधानिक संशोधनों और बड़ी संख्या में अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व पेपर ट्रेल मशीनों की जरूरत होगी, जिन पर ‘हजारों करोड़ रुपए’ की लागत आएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख