मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एंट्री, 12 दिन में 380 किलोमीटर दूरी तय करेगी

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (08:26 IST)
बुरहानपुर। पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार सुबह बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से बुधवार सुबह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। यात्रा राज्य में 12 दिन में 380 किलोमीटर दूरी तय करेगी। अगले विधानसभा चुनावों से सालभर पहले मध्य प्रदेश से गुजर रही इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। 
 
राहुल ने सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।

<

#BharatJodoYatra ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है।@RahulGandhi जी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष @NANA_PATOLE जी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @OfficeOfKNath जी को तिरंगा सौंपा। pic.twitter.com/kwiiXlH1Mr

— Congress (@INCIndia) November 23, 2022 >यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रभातफेरी के रूप में तिरंगे झंडे लहराते हुए बोदरली गांव पहुंचे। इस अवसर पर राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में विपक्ष के लोगों ने कई सवाल उठाए, मगर मैं उनको फिर कहता हूं- तिरंगा तो श्रीनगर में फहराएंगे ही।

#BharatJodoYatra की शुरुआत में विपक्ष के लोगों ने कई सवाल उठाए, मगर मैं उनको फिर कहता हूं- तिरंगा तो श्रीनगर में फहराएंगे ही।
<


यात्रा लेकर मध्यप्रदेश पहुंचे श्री @RahulGandhi का देश के नाम संदेश:- pic.twitter.com/23u2wJglri

— Congress (@INCIndia) November 23, 2022 >

करीब 6,000 की आबादी वाले बोदरली गांव में यात्रा के स्वागत के लिए सभास्थल को खासतौर पर केलों के पत्तों से सजाया गया था, क्योंकि यह इलाका केले की खेती का गढ़ है।

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
 
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने मंगलवार को बताया था कि पार्टी की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने पूरे परिवार समेत पहली बार पदयात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका बुरहानपुर से इंदौर के रास्ते में 24 और 25 नवंबर को यात्रा में शामिल होंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

सीएम डॉ. यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

अगला लेख