राजस्थान के लिए क्यों खास है राहुल की भारत जोड़ो यात्रा? 17 दिन में 500 किलोमीटर का सफर

Webdunia
रविवार, 4 दिसंबर 2022 (11:38 IST)
जयपुर। कांग्रेस शासित राजस्थान में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर उसके स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा से पहले गहलोत और पायलट ने राज्य में यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुटता का चेहरा पेश किया है। दोनों के बीच मतभेद है और मुख्यमंत्री पद के लिए रस्साकसी चल रही है। बहरहाल राजस्थान पहला कांग्रेस शासित राज्य है जहां राहुल की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर रही है। सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि राहुल इस यात्रा के माध्यम से राजस्थान को क्या संदेश देते हैं?
 
यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी जहां राहुल गांधी और अन्य भारत जोड़ो यात्रियों का झालरापाटन (झालावाड़) के चवली चौराहा में भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री, विधायक और अन्य नेता गांधी की अगवानी करेंगे।
 
अशोक गहलोत सरकार ने गुर्जर नेता विजय सिंह बैंसला को भी शांत कर दिया है। सरकार के प्रतिनिधिमंडल और गुर्जर समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुद्दों पर श्रृंखलाबद्ध बैठकें करके समस्याओं का हल निकाल लिया है। बैंसला ने आरक्षण और अन्य मुद्दों के संबंध में अपनी लंबित मांग को लेकर यात्रा को बाधित करने की धमकी दी थी। बैंसला ने यात्रा के खिलाफ अपना विरोध वापस ले लिया है।
 
17 दिन में 500 किलोमीटर की यात्रा : राजस्थान पहला कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा प्रवेश कर रही है। गांधी 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों में लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
 
गांधी 15 दिसंबर को दौसा के लालसोट में किसानों के साथ संवाद करने और 19 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
 
वीडियो में उन्हें जूते का फीता बांधते, शरीर को फैलाते, चश्मा ठीक करते और दौड़ते हुए दिखाया गया है। उसमें उनके साथ और भी लोग जुड़ते दिखाये गए हैं।
 
 
भाजपा के गढ़ में राहुल : झालावाड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रभाव वाला भाजपा का गढ़ है। वह झालावाड़ के झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस जिले की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के पास हैं और राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता कम ही आते हैं।
 
राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा की शुरुआत सोमवार को सुबह छह बजे काली तलाई (झालरापाटन) से करेंगे। वह 14 किमी की दूरी तय कर सुबह 10 बजे बाली बोरडा चौराहा पहुंचेंगे। भोजनावकाश के बाद यात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे नाहरडी से पुन: प्रारंभ होगी और शाम साढ़े छह बजे चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। कांग्रेस नेता शाम को चंद्रभागा चौराहा (झालरापाटन) में कॉर्नर मीटिंग करेंगे और झालावाड के खेल संकुल में रात्रि विश्राम करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta (इनपुट: भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मिर्जापुर में PM मोदी बोले, 4 जून को बड़ा मंगल, फिर बनेगी मोदी सरकार

दिल्ली से गुजरात तक आग ने ली 38 की जान, हादसों का जिम्मेदार कौन?

अकोला महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर, धारा 144 लागू

भोजशाला सर्वेक्षण के दौरान GPS और रडार मशीन का इस्तेमाल, हिंदू पक्ष का दावा

श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा डंपर, शाहजहांपुर में 11 लोगों की मौत

अगला लेख