Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने मोदी को बताया Compromised PM, कहा, सोने पर उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत हैं

Advertiesment
rahul modi
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझौता करने वाला बताया। उन्होंने लिखा, मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं।
दरअसल, राहुल गांधी ने एक्‍स पर ये बात पीएम मोदी के तेल कम इस्‍तेमाल करने और सोना नहीं खरीद की सलाह के बाद लिखी है। उन्‍होंने पीए मोदी को Compromised PM बताया और लिखा कि देश चलाना अब इनके बस की बात नहीं है।

क्‍या कहा राहुल गांधी ने : राहुल ने अपने एक्‍स पर लिखा— मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगा है- सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है- क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।
क्‍या कहा था प्रधानमंत्री मोदी ने : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि हर परिवार को खाने के तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो और पर्यावरण की रक्षा हो सके। प्रधानमंत्री सिकंदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कह कि खाने के तेल की खपत कम करने से लोगों की सेहत भी बेहतर होगी और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं। ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है। आज फर्टिलाइजर की बोरी तीन हजार रुपए की बिक रही है। वहीं भारत में वही बोरी किसानों को 300 रुपए में मुहैया कराई जा रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया के दबाव में नहीं झुकता भारत! सोमनाथ की धरती से पीएम मोदी ने क्यों याद किया 1998 का पोखरण धमाका?