Bharat Jodo Nyay Yatra : वायनाड रवाना हुए राहुल गांधी, रविवार से फिर शुरू होगी यात्रा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (19:31 IST)
Rahul Gandhi canceled his trip to Bhadohi and left for Wayanad : कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तत्काल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे हैं और वे अब आगे की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से शुरू करेंगे। वायनाड में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
केरल के वायनाड में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र जा रहे हैं।
 
यात्रा की अगुवाई करते हुए बिहार से उत्तर प्रदेश पहुंचे राहुल ने चंदौली और वाराणसी की यात्रा के बाद भदोही की यात्रा रद्द कर दी और वह वायनाड रवाना हो गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शनिवार को भदोही जिले में रजपुरा चौराहे पर होने वाली जनसभा के मंच से यह जानकारी दी।
 
वायनाड के दौरे के बाद राहुल गांधी सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे : मीडिया के साथ बातचीत में तिवारी ने बताया की शाम करीब चार बजे उन्हें यहां (भदोही) की यात्रा रद्द होने की जानकारी मिली। राहुल को अपने लोकसभा क्षेत्र जाना पड़ रहा है। तिवारी ने बताया कि राहुल वायनाड के दौरे के बाद अब सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे।
 
इस बीच, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। वह आज शाम 5 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज से फिर से शुरू होगी।
ALSO READ: किसान आंदोलन के बीच MSP पर राहुल गांधी ने दे दी ये गांरटी
केरल में, वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक वन विभाग का ‘इको-टूरिज्म’ गाइड था, जो राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुरुवा द्वीप पर तैनात था। राहुल के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गत 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा आज वाराणसी में थी। इसका समापन अगले महीने मुंबई में होना है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

exit poll j&k 2024 : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार

Exit Poll: हरियाणा में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, ByeByeBJP हुआ ट्रेंड

नीतीश को भारत रत्न देने की मांग, पटना में लगे पोस्‍टर, JDU नेता ने कहा सम्‍मान के हैं हकदार

राहुल गांधी ने बताया, क्या है छत्रपति शिवाजी महाराज का संविधान से कनेक्शन?

10 साल में 65 हजार Cyber Fraud, इंदौर में ही Digital Arrest के 27 केस, तैयार होंगे 5 हजार सायबर कमांडो

सभी देखें

नवीनतम

मेघालय में बाढ़ से 10 की मौत, जानिए देश में क्या है मौसम का हाल?

एप से 500 करोड़ का फ्रॉड, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, कॉमेडियन भारती को नोटिस

मां बनने से सचमुच बदल जाता है महिला का दिमाग

SpiceJet के MD समेत 5 अधिकारियों पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

PM मोदी का महाराष्‍ट्र दौरा, इस मंदिर में बजाया नगाड़ा, वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख