राहुल गांधी इसी माह बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (19:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की उठ रही मांग इस माह पूरी हो जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस तरह का संकेत दे चुकी हैं।
 
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी में चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 30 अक्टूबर तक संपन्न हो जाएगा। प्राप्त संकेतों के अनुसार पार्टी में उठ रही मांग के अनुरूप इस बार अध्यक्ष पद गांधी को सौंपा जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस तरह का संकेत दे चुकी हैं। 
 
पार्टी के निर्वाचन अधिकारी और सांसद एम रामचंद्रन सोमवार को यहां श्रीमती गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होंने पार्टी संगठन के चुनाव तथा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीख तय करने के बारे में श्रीमती गांधी से चर्चा की।
 
गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की लम्बे समय से मांग की जा रही है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो दिन पहले संकेत दिया था कि कांग्रेस की कमान जल्द ही गांधी के हाथों में होगी। पिछले सप्ताह उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने गांधी को पार्टी की कमान सौंपने के बारे में एकमत से एक प्रस्ताव पारित किया है। 
 
उत्तराखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित कई प्रदेश इकाइयां गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के बारे में प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। युवक कांग्रेस ने भी दो दिन पहले उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है।
 
पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारिक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में अपनी भावना प्रकट कर चुकी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

anantnag loksabha election : अनंतनाग में मतदान, क्यों भड़कीं PDP नेता महबूबा मुफ्ती?

live : राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया मतदान, उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने भी डाला वोट

Lok Sabha Elections : PM मोदी ने की मतदान की अपील, बोले- एक-एक वोट मायने रखता है...

छठे चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान का उत्साह, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

ताइवान को आंख दिखाकर आखिर चीन क्या हासिल करना चाहता है?

अगला लेख