राहुल से दूसरे दिन भी ED की पूछताछ, सुरजेवाला हिरासत में, भूपेश बघेल से नोकझोंक

Webdunia
मंगलवार, 14 जून 2022 (11:23 IST)
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रर्वतन निदेशालय (ED) की टीम दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही हैं। आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी पूछताछ के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने रणदीप सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। छ‍त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी पुलिस से नोकझोक हुई।
 
पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के आसपास धारा 144 लागू कर सुरक्षा सख्त कर दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है। कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 

<

Various Congress workers detained by Delhi Police as they protest over the ED probe against party leader Rahul Gandhi in the National Herald case pic.twitter.com/CX1S9i1rdh

— ANI (@ANI) June 14, 2022 >कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, तानाशाही हुकूमत देखना है जोर कितना तुम्हारी सलाखों में है.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां भी हौसले को नहीं तोड़ पाएंगी। लगातार दूसरे दिन पुलिसिया अत्याचार जारी, मगर ये संघर्ष जारी है, जारी रहेगा।
 
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि जब कोई प्राथमिकी ही दर्ज नहीं है तो फिर पूछताछ के लिए कैसे बुलाया जा सकता है। यह पूरी कार्रवाई असंवैधानिक और प्रतिशोध की राजनीति से प्रेरित है।
 
उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी और कांग्रेस ही क्यों? क्या ईडी की कार्रवाई जनता के मुद्दे उठाने वाली मुखर आवाज को दबाने का षडयंत्र है?
 
उन्होंने कहा कि देशवासियों, इस क्रोनोलॉजी को समझिए। मोदी सरकार ने बौखला कर इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (ईडी) के पीछे छिपकर सत्यनिष्ठा की आवाज पर हमला बोला है। ये हमला विपक्ष की उस निर्भीक आवाज पर है जो जनता के सवालों को सरकार के सामने दृढ़ता से रखती है, जो जनता के मुद्दों को भयमुक्त होकर उठा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख