लोकसभा में राफेल पर हंगामा, राहुल गांधी ने टेप सुनाने की अनुमति मांगी

Webdunia
बुधवार, 2 जनवरी 2019 (14:34 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में राफेल सौदे पर अपना पक्ष रखते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि मोदी के फ्रांस जाते ही राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ रुपए हो गई।
 
राहुल ने कहा कि पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि 126 के स्थान पर 36 विमानों पर सौदा क्यों किया गया और आज एक भी विमान क्यों आया? उन्होंने कहा कि क्या वायुसेना के कहने पर संख्‍या घटाई गई?
 
उन्होंने कहा कि मोदी के कहने पर अंबानी को राफेल सौदे में शामिल किया गया, जबकि एचएएल 70 सालों से विमान निर्माण का काम कर रही है, उसे सौदे से दूर रखा गया। राहुल ने कहा कि अपने इंटरव्यू में भी मोदी ने राफेल पर कुछ नहीं बोला। अंबानी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंबानी नाकाम बिजनेसमैन हैं। उन पर 45000 रुपए का कर्ज है। 
 
टेप जारी करने की अनुमति मांगी : अपनी बात को साबित करने के लिए राहुल ने गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे का टेप जारी करने की अनुमति मांगी, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए जारी करने की अनुमति नहीं दी। दूसरी ओर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने टेप की प्रामाणिकता साबित करने की राहुल को चुनौती दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख