राहुल गांधी ने भारत की कर दी श्रीलंका से तुलना, सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (21:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि ध्यान भटकाने से सच्चाई नहीं बदलेगी क्योंकि भारत की स्थिति बहुत हद तक श्रीलंका की तरह दिखाई देती है। उन्होंने ट्वीट किया कि लोगों का ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे। भारत काफी हद तक श्रीलंका की तरह दिखाई देता है।
 
राहुल गांधी ने बेरोजगारी, पेट्रोल की कीमत, सांप्रदायिक हिंसा के मामलों को लेकर भारत और श्रीलंका की स्थिति की तुलना करते हुए ग्राफ भी साझा किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपकी पाई-पाई जोड़कर बनाई गई मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार है। भाजपा सरकार की एक भी आर्थिक नीति ऐसी नहीं है जिससे मध्य वर्ग, गरीब तबके की आमदनी ज्यादा हो सके व खर्च कम। मध्यम वर्ग व गरीब तबके के लोगों को ये डर सता रहा है कि कहीं उनको रोजाना का खर्च चलाने के लिए कर्ज न लेना पड़े। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि महंगाई को लेकर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमारा मानना है कि आम लोगों का जीवन बसर करना दुभर होता जा रहा है और इस सरकार को बिना वक्त जाया किए लोगों की जेब में पैसा डालकर उपभोग बढ़ाना चाहिए। महंगाई को रोकने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कदम उठाने से महंगाई पर असर होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख