Dharma Sangrah

राहुल बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने कोई वादा नहीं निभाया...

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:38 IST)
अटानी (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की जनता को बांट रही है। गांधी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हीरा व्यवसायी नीरव मोदी जैसे लोगों को देश के 22000 करोड़ रुपए लूटने दिए और मूकदर्शक बनी रही।


उन्होंने कहा कि इस सरकार ने नीरव मोदी जैसे लोगों को बैंकों को चूना लगाने से रोकने के कोई उपाय नहीं किए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार वादे पूरे करने में नाकाम रही है और इसने गरीबों और वंचितों की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया। बेरोजगारों की समस्याएं दूर करने के लिए यह सरकार कुछ नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि कालाधन विदेशों से वापस लाकर प्रत्‍येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा कराने और दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के वादे मात्र नारे बनकर रह गए। गांधी ने संत, दार्शनिक और समाज सुधारक बासवान्ना की धरती पर कहा कि मोदी ने इस महान संत की किसी शिक्षा का पालन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि सिद्दारामैया सरकार भ्रष्ट है जबकि हकीकत यह है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दयुरप्पा को बचा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। उनके साथ ही भाजपा के चार मंत्री भी जेल भेजे गए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में NDA का हिट विकेट, 242 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकेगा चुनाव, जानिए क्या है कारण

अब सोलर पंप का किसानों को देना होगा महज 10%, सड़कों पर नहीं फेंकनी पड़ेगी फसलें, सीएम डॉ. मोहन ने बताया कैसे होगा ये सब?

ढाका एयरपोर्ट पर लगी आग, रोकना पड़ी सभी उड़ानें

अमेरिकी सिंगर ने कहा- डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते PM मोदी, राहुल गांधी को भी सुनाई खरी खोटी

निषाद और मलिन बस्ती में दीपावली मनाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख