गुजरात की आवाज को दबाया, खरीदा नहीं जा सकता : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (23:37 IST)
गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में सभी जातियों के हजारों युवक अब चुप नहीं रहेंगे और उनकी आवाज को दबाया या खरीदा नहीं जा सकता।
 
राहुल आज एक रैली को संबोधित कर रहे थे जिसमें प्रदेश के ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए। राहुल ने हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता नरेंद्र पटेल के रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर मोदी और भाजपा को आड़े हाथ लिया।
 
नरेंद्र पटेल ने भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों के भीतर ही कल रात एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी और 10 लाख रुपए टोकन राशि दी गई थी। भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
 
राहुल ने कहा, यह गुजराती आवाज कोई मामूली आवाज नहीं है। गुजरात की इस आवाज को दबाया नहीं जा सकता। आप कोई भी पेशकश कर सकते हैं। एक करोड़ रुपए, दस करोड़ रुपए, 50 करोड़ रुपए, 1000 करोड़ रुपए, भारत का पूरा बजट, दुनिया का पूरा धन। लेकिन यह गुजराती आवाज खरीदी नहीं जा सकती। 
 
उन्होंने कहा, पहले भी इस आवाज को दबाने के प्रयास किए गए। अंग्रेजों ने गांधीजी का दमन करने की कोशिश की। पहले दक्षिण अफ्रीका में, फिर गुजरात में और भारत में। लेकिन गुजरात की आवाज ने उस महाशक्ति को देश से खदेड़ दिया। 
 
राहुल ने कहा, सरदार पटेलजी, गांधीजी इस जमीन से थे और वे गुजरात की आवाज को संरक्षण देते थे। उन्होंने कहा, लेकिन आज भाजपा सरकार गुजरात की आवाज को दबा देना चाहती है। वे इतने डरे हुए हैं कि आवाज को खरीद लेना चाहते हैं। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मोदीजी इस आवाज का कोई मूल्य नहीं हैं, आप गुजरात की इस आवाज को खरीद नहीं सकते। राहुल के भाषण के दौरान अल्पेश ठाकोर ने उपस्थित भीड़ से शांति से कांग्रेस उपाध्यक्ष का भाषण सुनने को कहा।
 
इस पर राहुल ने कहा, आप भीड़ को शांत करना चाहते हैं अल्पेश जी। लेकिन वे चुप नहीं रह सकते। मोदीजी ने इनका इतना शोषण किया है कि वे चुप नहीं रह सकते। रैली का आयोजन ठाकोर और उनके समर्थकों ने किया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख