नवजोत सिद्धू ने पलटी मारी, राहुल ने पाक जाने को नहीं कहा

Webdunia
शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (14:25 IST)
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोतसिंह सिद्धू ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर वह पाकिस्तान के करतारपुर नहीं गए थे।
 
सिद्धू ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि गलत बयानी करने से पहले अपनी जानकारी ठीक कर लीजिए। राहुल गांधी ने मुझे कभी पाकिस्तान जाने के लिए नहीं कहा। पूरी दुनिया जानती है कि मैं प्रधानमंत्री इमरान खान के व्यक्तिगत आमंत्रण पर पाकिस्तान गया था। पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री सिद्धू ने शुक्रवार को हैदराबाद में कहा था कि मैं राहुल जी के कहने पर पाकिस्तान गया था।
 
हैदराबाद में पत्रकारों के सवालों के दौरान उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मजाक भी उड़ाया और कहा कि वह सेना के कैप्टन हैं। , मेरे लिए कैप्टन राहुलजी हैं। राहुल गांधी सिंह के भी कैप्टन हैं।
 
यह पूछने पर कि जब मुख्यमंत्री ने उन्हें करतारपुर नहीं जाने की सलाह दी थी तो वह क्यों गए, सिद्धू का कहना था कि कांग्रेस में हरीश रावत, रणदीपसिंह सुरजेवाला तथा शशि थरूर जैसे कई नेता हैं जिन्होंने उनकी पाकिस्तान यात्रा को अच्छा बताया है। 
    
 
कैप्टन सिंह ने खुद पाकिस्तान का आमंत्रण यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि आतंकवाद फैलाने वाले मुल्क का आमंत्रण वह स्वीकार नहीं कर सकते। इस बीच पंजाब सरकार में एक मंत्री ने कहा है कि श्री सिद्धू को कैप्टन अमरेंदर के मंत्रिमंडल में रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख