निर्भया की मां ने कहा- धन्यवाद राहुल, आपकी मदद से ही बना बेटा पायलट

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (14:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप को कौन भूल सकता है। इस विभत्स कांड ने पूरे देशवाशियों को झकझोर दिया था। संयुक्त राष्ट्र में भी इस केस की चर्चा हुई थी। इसी केस से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आई है। निर्भया की मां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। अब आप सोचेंगे मां ने राहुल गांधी को धन्यवाद क्यों कहा तो हम आपको बताते हैं।
 
निर्भया की मां ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि निर्भया के जाने के बाद हम सब टूट गए थे। सब बिखर गया था। कई लोगों ने हमारी सहायता की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था। आज उनकी बदौलत ही मेरा बेटा पायलट है।
 
निर्भया की मां ने बताया कि राहुल गांधी ने मेरे बेटे अमन (बदला हुआ नाम) के कॉलेज की पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। इतना ही नहीं राहुल समय-समय पर फोन कर बेटे का आत्मविश्वास भी बढ़ाते थे।  उन्होंने बताया कि उस केस के बाद हम पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा था. लगता था कि जैसे जिंदगी खत्म हो गई. लेकिन, अमन अपने लक्ष्य से भटका नहीं। इतने मुश्किल हालातों में भी खुद को कंट्रोल में रखा और 12वीं की पढ़ाई जारी रखी। 
 
निर्भया की मां के अनुसार जब राहुल गांधी को पता लगा कि वह आर्मी ज्वाइन करना चाहता है, तो राहुल ने ही उसे सलाह दी कि वह स्कूल खत्म होने के बाद पायलट की ट्रेनिंग करे। 2013 में सीबीएसई की परीक्षा देने के बाद अमन ने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में प्रवेश लिया। उसके रहने, खाने और पढ़ने का सारा खर्चा राहुल गांधी ने उठाया। 18 महीने की ट्रेनिंग के दौरान वह लगातार निर्भया केस से जुड़ी हर ताजा जानकारी ले रहा था। निर्भया की मां ने बताया कि अमन की पढ़ाई खत्म हो गई है। अब गुरुग्राम में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। अमन जल्द ही विमान उड़ाएगा। निर्भया की मां ने बताया कि राहुल के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कई बार फोन कर परिवार का हालचाल पूछा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

Kavad Yatra : दिल्ली में पुलिस सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक कर्मियों को करेगी तैनात, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

Tesla Cars Price in India : फुल चार्ज पर 500km की रेंज, कीमत 60 लाख से शुरू, टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार की भारत में इंट्री

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

अगला लेख