2 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं, परिवारों पर गंभीर संकट-राहुल

Webdunia
बुधवार, 19 अगस्त 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि उसकी गलत नीतियों की वजह से पिछले चार माह में दो करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी गई जिसके कारण इन परिवारों के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है।
 
गांधी ने कहा कि पिछले चार महीनों में क़रीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाई हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने इस संबंध में विस्तृत आंकड़े दिए और कहा कि अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1 करोड़ 90 लाख नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरियां गईं। खेती और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 41 लाख नौकरियां गईं। कुल 14 करोड़ से अधिक नौकरियां गईं। भाजपा ने देश की रोज़ी-रोटी पर ग्रहण लगाया। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख