राहुल गांधी ने बताया, क्या है महिला आरक्षण बिल में 2 कमियां

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (12:51 IST)
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों ने महिला आरक्षण को मंजूरी दे दी है। हालांकि बिल पास होने के बाद भी इस पर सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल में 2 कमियां गिनाते हुए इसे जातीय जनगणना से ध्यान हटाने की कोशिश बताया।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में महिला आरक्षण बिल लाया गया। बिल में दो चीजें संबंधित पाई गईं जिनमें एक की महिला आरक्षण से पहले जनगणना होगी और दूसरा परिसीमन करना होगा। इन दोनों को करने के लिए कई साल लगेंगे।
 
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण आज किया जा सकता है लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती है। सच्चाई यह है कि यह आज से 10 साल के बाद लागू होगा। डाइवर्जन OBC सेंसस से हो रहा है।
 
राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी आरक्षण को लागू करने की भी मांग की। उन्होंने सवाल किया कि 90 सचिवों में से सिर्फ तीन अधिकारी ही क्यों ओबीसी वर्ग से हैं!
 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर दिन ओबीसी की बात करते हैं लेकिन उन्होंने ओबीसी वर्ग के लिए क्या किया है? राहुल गांधी ने कहा कि आप किस चीज से ध्यान भटकाना चाहते हैं? ओबीसी गणना से।  
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Shubhanshu Shukla की वापसी पर मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- शुभांशु आपका स्वागत है, देश बेसब्री से इंतजार कर रहा

Silver Price : चांदी के भावों में रिकॉर्ड तेजी, 1 किलो चांदी का भाव पहुंचा 1,15,000 रुपए

केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स भोपाल में लगाएगी 352 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

50 प्रतिशत तक सस्ती हुईं सेकंड हैंड कारें, पुरानी कार खरीदना कितना सही

अगला लेख