राहुल गांधी भ्रम के शिकार, चाहते हैं चीन के आगे नतमस्तक हो भारत : भाजपा

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (14:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चीन के साथ सीमा विवाद पर हाल में दिए गए एक बयान को लेकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह चाहते हैं कि भारत, चीन के आगे नतमस्तक हो जाए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भ्रमण करते-करते राहुल गांधी खुद ही भ्रम के शिकार हो गए हैं।
 
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गांधी पर 135 करोड़ भारतीयों का मनोबल गिराने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि उनका बयान ना सिर्फ निंदनीय है बल्कि अक्षम्य भी है।
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों अभिनेता एवं नेता कमल हासन के साथ एक संवाद के दौरान कहा था कि चीन भारत के साथ उसी सिद्धांत पर अमल कर रहा है, जो रूस ने यूक्रेन के साथ अपनाया है। वह (चीन) भारत की सीमाओं को बदलने की धमकी दे रहा है।
 
उन्होंने दावा किया था कि भारत-चीन सीमा विवाद का ‘एक कमजोर अर्थव्यवस्था, बिना दृष्टिकोण वाले भ्रमित राष्ट्र तथा नफरत एवं गुस्से’ से सीधा संबंध है तथा चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं।
 
राहुल ने कहा था कि रूसियों ने यूक्रेन से कहा कि हम नहीं चाहते कि तुम पश्चिम के साथ मजबूत संबंध रखो। बुनियादी रूप से उन्होंने यूक्रेन से यह कहा था कि अगर तुम पश्चिम के साथ मजबूत रिश्ता रखोगे तो हम तुम्हारा भूगोल बदल देंगे।
 
उन्होंने दावा किया कि यही सिद्धांत भारत को लेकर भी अपनाया जा सकता है। चीनी यही कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हैं उसको लेकर सावधान रहिए, क्योंकि हम आपका भूगोल बदल देंगे, हम लद्दाख में घुस जाएंगे, हम अरुणाचल प्रदेश में घुस जाएंगे। मैं यह देख सकता हूं कि वे इस तरह के रवैये के लिए एक बुनियाद तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कमल हासन के साथ संवाद का एक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया है।
 
त्रिवेदी ने कहा कि राहुल ने साफ कर दिया कि जैसे कभी आपके जमाने में खानदानी रवायत के चलते हमने अपनी जमीन गंवाई थी... आप चाहते हैं कि चीन के सामने नतमस्तक हो जाए भारत।
 
भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया कि भारत की सेना का मनोबल गिराने के बाद अब वह 135 करोड़ भारतीयों का मनोबल गिराने का प्रयास क्यों कर रहे हैं? उन्होंने सवाल किया कि या तो वह चीन से मिले चंदे के एहसान की वजह से ऐसा कर रहे हैं या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से हुए करार के प्यार की वजह से कर रहे हैं।
 
भाजपा नेता ने राहुल गांधी से कहा कि भारत घूमने से नहीं बल्कि भारत को अनुभव करने से, भारतीयता समझ में आती है। उन्होंने कहा कि भारत को समझिए। भारतीयता को समझिए। यह प्राचीन राष्ट्र है। हम एकमात्र प्रागैतिहासिक और सनातन राष्ट्र हैं और आपको लगता है कि हम भ्रम में हैं। मुझे लगता है कि चार पीढ़ी के बाद से भारत की खोज ही चल रही है।
 
त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिन्दू और हिन्दुत्व, अर्थ नीति और विदेश नीति पर भी भ्रमित रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसा इसलिए है कि क्योंकि राहुल गांधी की आंखों में मोदी विरोध का मोतियाबिंद है और इसके कारण वह सदैव अनर्गल बातें करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख