Festival Posters

राहुल ने रात्रि भोज पर बुलाया, दिए इस बात के संकेत

Webdunia
रविवार, 17 दिसंबर 2017 (11:58 IST)
नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही पार्टी में एकजुटता के प्रयासों को और मजबूत बनाने के तहत अपने सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को शनिवार रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद पार्टी की कमान संभालने वाले राहुल गांधी की ओर से अपने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया जाना इस बात का संकेत है कि पार्टी को एकजुट बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हालांकि गांधी के हाथों कांग्रेस की बागडोर के आने से पार्टी में युवा नेताओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। लेकिन, सभी उम्र के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को रात्रिभोज  के लिए आमंत्रित कर संभवत. वह यह संकेत देना चाहते हैं कि उनकी नजर में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता, चाहे वह युवा हों या फिर उम्रदराज, समान महत्व रखते हैं।

शनिवार को गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की बागडोर संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा भी था कि वह देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को युवा और बुजुर्गों के समन्वय से चलाएंगे। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार ने नारी शक्ति को दिया ‘कवच’, अब अपनी शर्तों पर ‘करियर की उड़ान’ भरेंगी महिलाएं!

Delhi Blast : दिल्ली से लेकर कश्मीर तक छापेमारी, 100 लोगों से पूछताछ, दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV

Bihar Assembly Elections 2025 : महिला मतदाताओं ने बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग से रच दिया इतिहास, सामने आया हैरान करने वाला आंकड़ा

Delhi Blast को मोदी सरकार ने माना आतंकी घटना, कैबिनेट मीटिंग में दी गई श्रद्धांजलि

हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला

अगला लेख