राहुल गांधी की आज कर्नाटक में चुनावी रैली, भाल्की और हुमनाबाद में करेंगे संबोधित

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (10:45 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को बीदर जिले के भाल्की और हूमनाबाद में पार्टी की रैलियों को संबोधित करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के रैली में भाग लेने की संभावना है।

पूर्व मंत्री और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे, भाल्की विधानसभा क्षेत्र से और पूर्व मंत्री राजशेखर बी पाटिल, हूमनाबाद क्षेत्र से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

गांधी ने रविवार को कोलार में ‘जय भारत’ रैली को संबोधित किया था। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कोलार में ही ‘मोदी’ उपनाम को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी और संसद की सदस्यता से भी अयोग्य ठहराया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

Reliance Industries को हुआ 26994 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, शानदार रही पहली तिमाही

अगला लेख