भाजपा शासित राज्यों में दलित विरोधी घटनाएं आम हुईं : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 जून 2025 (23:49 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा की एक घटना का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में दलित विरोधी अपराध की घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उसकी राजनीति ही नफरत और ऊंच-नीच पर टिकी है। उन्होंने ओडिशा में 2 दलित युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दावा किया कि दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है। उनके अनुसार, यह घटना उन लोगों के लिए आईना है, जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही। राहुल गांधी ने दावा किया कि दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है तथा बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ साजिश है।
ALSO READ: चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी, बोले- सबूत मिटा रहे, EC ने दिया यह जवाब
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, क्योंकि उनकी राजनीति ही नफरत और ऊंच-नीच पर टिकी है, विशेषकर ओडिशा में एससी, एसटी और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

जासूसी मामला : YouTuber ज्योति मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Israel Iran War : खतरनाक मोड़ पर Middle East का युद्ध, ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर दागी मिसाइलें, कहा- ले लिया बम का बदला

Air India Express की दुबई उड़ान हुई रद्द, पायलट ने बताई यह वजह

Severe rainfall alert : दिल्ली में कल बारिश का अनुमान, देश में किन राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने दी जानकारी

Tata Harrier EV के सभी RWD वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा, Base To Top वेरिएंट किस कीमत में मिलेगा

अगला लेख